मुस्लिम डिलीवरी बॉय लेकर पहुंचा खाना तो कस्टमर ने किया लेने से इंकार, मुकदमा दर्ज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को हैदराबाद स्विगी के डिलीवरी बॉय ने मुस्लिम होने के कारण ग्राहक द्वारा कथित तौर पर इंकार करने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक, स्विगी कर्मचारी मुदस्सिर सुलेमान ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि एक कस्टमर ने ऑर्डर करने के बाद खाना लेने से मना कर दिया क्योंकि डिलीवरी बॉय मुस्लिम था. साथ ही कर्मचारी ने मुस्लिम संगठन मजलिस बचाओ तहरीक के प्रसीडेंट के सामने भी मामला उठाया, जिन्होंने इसको लेकर ट्वीटर पर पोस्ट किया.
