माली में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर आईईडी से हमला, 3 की मौत, 5 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: egypt today
माली में संयुक्त राष्ट्र के तीन शांति सैनिकों की आईईडी धमाके में मौत हुई और पांच सैनिक घायल हुए। सैनिकों का काफिला जब सड़क से गुजर रहा था तभी वहां लगे आईईडी में धमाका हुआ। बता दें, माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन की स्थापना 2013 में हुई थी। यह 13,500 से अधिक सैन्य कर्मियों और पुलिस के साथ संयुक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी शांति स्थापना तैनाती में से एक है।
