काबुल में पुलिस डिस्ट्रिक्ट में हुआ आईईडी ब्लास्ट, हताहत की सूचना नहीं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पुलिस डिस्ट्रिक्ट 15 में आज सुबह एक मैगनेटिक आईईडी ब्लास्ट हुआ है। अभी तक इस हमले में हताहतों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमले की जिम्मेदारी भी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। वहीं इससे पहले बीते रोज काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में मोर्टार गोले दागे गए जिसमें कम से कम एक नागरिक की मौत हुई थी।