पुलवामा में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 9 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाते हुए IED से हमला कर दिया. जिसमें 9 जवान घायल हो गए, इनमें से 3 की हालत गंभीर है. सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब सेना के 44 राष्ट्रीय राइफल्स का वाहन पुलवामा के अरिहल गांव में अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर जा रहा था.
