दर्दनाक हादसा: राजस्थान में रामकथा के दौरान गिरा पंडाल, 14 की मौत और 24 घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter/@ANI
रविवार को राजस्थान के बाड़मेर स्थित बालोतरा के जसोल कस्बे में रामकथा के दौरान अचानक आई आंधी-पानी से पंडाल गिर गया, जिसमें 14 लोगों की दबकर मौत हो गई और लगभग 24 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक मृत लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं पंडाल गिरने के बाद बारिश के चलते करंट फैलने की बात सामने आई है. घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.
