झूठे ब्रेन कैंसर का बहाना बनाकर महिला ने ऐंठे 2.25 करोड़ रुपये
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: pluspng.com
इंग्लैंड में रहने वाली भारतीय मूल जैस्मिन मिस्त्री ने खुद को ब्रेन कैंसर होने की झूठ बात कहकर अपने पति विजय काटेचिया और अपने परिजनों से सवा 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. शुक्रवार को ब्रिटेन की कोर्ट ने मिस्त्री को ठगी के जुर्म में 4 साल कैद की सजा सुनाई है. साल 2013 में महिला ने अपने पति को अपने ब्रेन कैंसर होने का ड्रामा रचा और इलाज के लिए पैसों की मांग की. इस मामले का खुलासा महिला द्वारा डाउनलोड की गई एक्स रे रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाने के बाद हुआ.
