जामिया में पुलिस के सामने फायरिंग, एक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
CAA-NRC के विरोध में जामिया से राजघाट तक मार्च के दौरान एक युवक ने गोली चलाई, गोली लगने से एक छात्र घायल हुआ। मार्च में तैनात दिल्ली पुलिस से केवल 10 मीटर की दूरी पर युवक ने गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। घायल का नाम शादाब है, जो जामिया का छात्र है। मार्च में जामिया नगर, शाहीन बाग, ओखला, नूर नगर आदि इलाकों के लोग शामिल हैं।
