जम्मू कश्मीर में फिर आतंकियों ने की इंसानियत की सारी हदें पार, पूर्व एसपीओ की अगवा कर हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: More Khabar
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को ही सेना ने 6 आतंकियों को मारा था अब लगता हस इसी कार्यवाही से बौखलाए हुए आतंकियों ने पुलिस के पूर्व स्पेशल अधिकारी बशारत को अगवा कर उनकी हत्या कर दी. बशारत के अलावा आतंकियों ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था. लेकिन फिर उन्हें रिहा कर दिया. पिछले हफ्ते भी आतंकियों ने दो लोगों की हत्या की थी. शोपियां में होने वाले पंचायत चुनावों से पहले आतंकी माहौल को खराब करने का हर संभव प्रयास कर रहे है.