रामदेवरा के पास कार व बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार दोपहर को राजस्थान के पोकरण के रामदेवरा के रेलवे क्रॉसिंग के पास बस और सफारी कार के बीच भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में 3 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पोकरण अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से 4 गंभीर घायलों को जोधपुर के लिए रेफर किया गया.
