सोमालिया में अल-शहबाब ने मचाया कत्लेआम, सैन्य बेस पर हमले में 30 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AFP
सोमालिया में खूंखार आतंकी संगठन अल-शहबाब ने एक बार फिर कत्लेआम मचाया। सैन्य बेस पर किए गए हमले में सेना के 30 जवानों की मौत हुई। हमला मध्य सोमालिया में शहर और सैन्य बेस पर हुआ। विद्रोहियों ने मध्य सोमालिया में स्थित गलमुदुग के विसिल शहर में एक सैन्य अड्डे पर हमले में कार बमों का इस्तेमाल किया, जिससे सरकारी सैनिकों और सशस्त्र स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई शुरू हुई।
