काला हिरण मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट ने सलमान को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का दिया आदेश
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साल 1998 के काला हिरन मामले में ट्रायल कोर्ट से दी गई 5 साल की सजा के खिलाफ सलमान खान नें कोर्ट में उपस्थित होने को लेकर स्थायी छूट मांगी थी। जिसे लेकर जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के जज ने इस मामले की अगली सुनवाई में सलमान को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहने का सख्त आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।
