आतंकी ट्रेनिंग के लिए पीओके जाने वाला था इनामुल, अंसार गजवत उल हिंद से था प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बरेली शहर से उठाए गए इनामुल हक से लखनऊ में एटीएस की पूछताछ में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एटीएस के सूत्र दावा कर रहे हैं कि इनामुल हक अलकायदा के संगठन अंसार गजवत उल हिंद की खुराफाती सोच से प्रभावित शख्स है और इस जेहादी संगठन के लिए बतौर स्लीपिंग मॉड्यूल्स काम कर रहा था। वह आतंकी प्रशिक्षण लेने के लिए जल्द ही पीओके जाने वाला था।
