अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान फायरिंग, 6 की मौत, 57 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
शिकागो में हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एक घर की छत से गोलियां बरसाए जाने से 6 लोगों की मौत हो गई, 57 घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। महज 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई।