पाक द्वारा हाफिज सईद पर कार्रवाई को भारत ने बताया दिखावा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत द्वारा बनाए गए अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान द्वारा मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद और उसके साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए जाने को भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिखावा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करार दिया है। गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी कहा कि पाकिस्तान गंभीर नहीं है, वह सिर्फ दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहता है।
