सेना की LOC पर जवाबी कार्रवाई, तोप से उड़ाए 7 आतंकी कैंप
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को भारतीय सेना ने POK में आतंकी संगठनों पर बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल कूपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में जवाबी फायरिंग में जब इंडियन आर्मी द्वारा LOC के पार तोप से 7 लॉंच पैड्स को निशाना बनाया गया तो 35 आतंकी ढेर हो गए. हालांकि इसमें 5 पाक सैनिक भी मारे गए. जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से हुई अकारण गोलीबारी की वजह से 2 भारतीय सैनिक शहीद हो गए और 1 नागरिक की मौत हो गई.
