बडगाम में भारतीय सेना ने 3 आतंकवादियों को किया ढेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: commons.wikimedia.org
जम्मू कश्मीर के बडगाम में भारतीय सेना को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली. जिसके बाद सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और तीन खूंखार आतंकवादियों को मार दिया गया है. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन तीनों आतंकियों के संगठन की पहचान नहीं हो पाई है. सेना के तलाशी अभियान के दौरान बडगाम में पथराव भी हुआ. जिसके बाद पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है.