ब्रिटेन में भारतीय मूल के शख्स को प्रेमिका की हत्या करने पर मिली सजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
लंदन में भारतीय मूल के 23 वर्षीय युवक को अपनी एक्स गर्लफ्रैंड को जान से मारने पर सजा दी गई है। जिगुकुमार सोरथी नाम के व्यक्ति को अब 28 सालों तक जेल में रहना होगा। 21 वर्षीय भाविनी प्रवीण की निर्मम हत्या के लिए जिगुकुमार को दोषी करार देते हुए ब्रिटेन की अदालत ने यह सजा सुनाई है। बता दें भाविनी को मार्च में उसके आवास पर मृत पाया गया था।