ऑगस्टा वेस्टलैंड मामले में भारत का बड़ा दांव,राजीव सक्सेना को लाया गया भारत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. धन शोधन का आरोप झेल रहे दुबई के एकाउंटेंट राजीव सक्सेना को भारत लाया गया है. ब्रिटिश नागरिक और इस डील के मुख्य आरोपी मिशेल ने जांच के दौरान राजीव के नाम का खुलासा किया था इसके बाद ईडी ने राजीव को कई बार तलब किया. बुधवार की शाम को दुबई में अधिकारियों ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया और अब बहुत जल्द राजीव भारत में ईडी की जांच का सामना करेंगे.