मुंबई के कांदिवली में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 3 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के कांदिवली में बीती रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सड़क पर खड़े लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई और तीन घायल हुए। फायरिंग के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मामले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कुल 4 राउंड फायर किए। गोलाबारी की सही वजह अभी सामने नहीं आई है।