x

उत्तरी डकोटा में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, तीन पुलिस अधिकारी घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Timesunion

अमेरिकी राज्य नॉर्थ डकोटा में गोलीबारी के दौरान तीन पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को फार्गो शहर में हुई। 9वीं एवेन्यू साउथ के पास 25वीं स्ट्रीट साउथ पर यातायात टक्कर के बाद गोलीबारी हुई। पुलिस ने अभी गोलीबारी से पहले हुई घटनाओं को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने 40 से अधिक गोलियों की आवाज सुनीं।