x

लॉस एंजिल्स के शहर व्हिटियर में अंधाधुंध गोलीबारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: The Sniper Mind

लॉस एंजिल्स के उपनगर व्हिटियर में सोमवार रात 9 बजे अंधाधुंध गोलीबारी हुई। हमले में एक पुलिस अधिकारी और संदिग्ध बंदूकधारी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, अधिकारी और संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई। व्हिटियर लॉस एंजिल्स शहर से लगभग 24 मील दक्षिण-पूर्व में है।