आईएनएक्स मीडिया मामले में इंद्राणी बनेंगी सरकारी गवाह
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक विशेष सीबीआई अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से जुड़े आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में इंद्राणी मुखर्जी को सरकारी गवाह बनने की गुरुवार को अनुमति दे दी। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होनी है। बता दें कि आईएनएक्स मीडिया समूह में विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की अनुमति दिलाने के लिए चिदंबरम ने अपने पद का दुरुपयोग किया था।
