बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर पर गोली चलाने वाला युवक गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गोकशी की साजिश के मामले में भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई थी. जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इंस्पेक्टर पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी प्रशांत नट को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह और उसका परिवार कई दिनों से गांव से फरार चल रहा था. वीडियो फुटेज के आधार पर प्रशांत को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में अब तक पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है