जांच में हुआ खुलासा: ईरान ने ही मार गिराया था यूक्रेनी यात्री विमान, मारे गए थे 176 लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान में हुए यूक्रेन के यात्री विमान हादसे की जांच में स्पष्ट हुआ कि विमान के साथ गैरकानूनी कार्रवाई हुई थी। विमान 8 जनवरी 2020 को तेहरान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही ईरानी सेना द्वारा मार गिराया गया। हमले में सभी 176 लोग मारे गए थे। ब्लैक बॉक्स डाटा के आधार पर पता चला कि सामान्य रूप से उड़ रहे विमान पर हमला किया गया था।
