ISIS के नए सरगना अल-कुरैशी को मिला बांग्लादेश और मिस्त्र आतंकी संगठनो का समर्थन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 31 अक्टूबर को आतंकी संगठन ISIS के पूर्व सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने के बाद संगठन का नया चीफ अल हाशमी अल कुरैशी को बनाया गया है. शनिवार को ISIS की मीडिया शाखा ने जानकारी दी कि मिस्त्र और बांग्लादेश के आतंकी सगंठनों ने कुरैशी का समर्थन किया है. वहीं बांग्लादेश और मिस्त्र के आतंकियों ने कुरैशी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने की लिए तस्वीरें भी शेयर की हैं.
