कंटेनर में छुपी बैठी आईएसआईएस आतंकी बगदादी की बहन गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Video Grab
आईएसआईएस आतंकी अबु बकर अल बगदादी के खात्मे के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तरी सीरिया के अजाज शहर से बगदादी की बहन रशमिया अवद, उसके पति और उसकी बहू को गिरफ्तार किया है। तुर्की सेना की छापेमारी के दौरान वो एक कंटेनर में छुपी बैठी थी। उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान बगदादी की बहन आईएसआईएस के कामकाज और उसकी खुफिया जानकारियों का खुलासा करेगी। फिलहाल पूछताछ जारी है।
