आतंकी यूसुफ की पत्नी का खुलासा, घर में देखता था आतंकी संगठन के वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ISIS आतंकी यूसुफ की पत्नी आएशा ने बताया कि यूसुफ काफी समय से घर पर संदिग्ध चीजों को जुटाता रहता और मोबाइल पर आतंकवादी संगठनों के वीडियो देखता रहता था। वह कई सारी संदिग्ध चीजों को घर पर लाता, जिसमें विस्फोटक भी भी शामिल रहते थे। घर में किसी को भी इस बारे में पता नहीं था। मैंने जब भी कुछ पूछने या समझाने की कोशिश की तो मेरे साथ मारपीट और गालीगलौज की गई।'
