पाक PM इमरान खान ने न्यूजीलैंड हमले के लिए "इस्लामोफोबिया" को माना जिम्मेदार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड में हुए हमले के बाद शुक्रवार को पाक पीएम इमरान खान ने इस हमले की निंदा की है, जिसमें 49 लोगों की जान चली गई. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका में 9/11 हमले के बाद 'इस्लामोफोबिया' में इजाफा न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. किसी एक मुस्लिम के आतंकी कृत्य के लिए पूरे समाज को जिम्मेदार ठहराया जाता है.
