इजरायल में फिलिस्तीनी आतंकियों ने दागी मिसाइलें, वीडियो आया सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इजरायल के एक हाईवे पर फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास ने रॉकेट से हमला किया। हमले की चपेट में आने से एक कार बाल-बाल बची। हालांकि मलबे से हाईवे पर वाहनों का संचालन रोकना पड़ा। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्थित आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी की। हमले में हमास का प्रमुख कमांडर मारा गया। कमांडर कई नागरिकों और सैनिकों की हत्या संबंधी मामलों में शामिल था।
