शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बावजूद इजरायली विमानों ने गाजा पर की बमबारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वाशिंगटन में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के साथ लैंडमार्क सामान्यीकरण सौदों पर हस्ताक्षर के बावजूद इजरायल ने बुधवार को गाजा पर बमबारी की। उससे पहले आतंकियों ने रात में रॉकेट दागे थे। लेकिन गाजा के शासक हमास ने इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर बमबारी जारी रही तो उसे मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ इजरायली प्रधानमंत्री ने आंतकियों पर शांति उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
