आतंकी हाफिज सईद के करीबी जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने जमात-उद-दावा प्रवक्ता याह्या मुजाहिद को 32 साल कैद की सजा सुनाई। आतंकी वित्त पोषण के दो मामलों में ये सजा सुनाई गई। वहीं, प्रोफेसर जफर इकबाल और प्रोफेसर हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को क्रमश: 16 साल और 1 साल कैद की सजा सुनाई गई। आतंकी वित्त पोषण से जुड़े अन्य मामलों में जमात-उद-दावा के दो अन्य नेताओं अब्दुल सलाम बिन मोहम्मद और तुकमान शाह के खिलाफ आरोप तय हुए।
