कांगों में संयुक्त राष्ट्र के काफिले पर हुए हमले में इटली के राजदूत और इतालवी पुलिस अधिकारी की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI
कांगों में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के काफिले पर हुए हमले में इटली के राजदूत और एक इतालवी पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं राजदूत की हत्या की पुष्टि विदेश मंत्रालय एवं स्थानीय पुलिस ने कर दी है। कांगों निवासियों ने बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम के काफिले पर कांगो के पूर्वी क्षेत्र की राजधानी गोमो के नजदीक घात लगाकर किए गए हमले में इतावली राजदूत लुका अतानासियो और एक अन्य अधिकारी की मौत हो गई।
