अनंतनाग में CRPF के गश्ती दल पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF के गश्ती दल पर हमला किया है. इस हमले में CRPF के 5 जवान शहीद हो गए हैं और 5 जवानों के घायल होने की खबर है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया गया है. इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी अल उमर मुजाहिदीन ने ली है. जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग में बाइक सवार 2 नकाबपोश आतंकी आए और सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
