जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े चार लोगों को किया गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जुलाई में पुलवामा के अरिहाल में हुए आतंकी हमले में इन आतंकियों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। शारिक अहमद, आकिब अहमद, आदिल अहमद मीर और ओवैस अहमद नाम के गिरफ्तार चारो आतंकी किसी बड़े हमले की फिराक में थे। लेकिन सुरक्षा बलों ने इनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया।
