घाटी में सुरक्षाबल ने किया बुरहान गैंग का खात्मा, आखिरी कमांडर टाइगर को किया ढेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के कुख्यात कमांडर आतंकी बुरहान वानी के गैंग का खात्मा करके बड़ी सफलता हासिल की है. सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में वानी ब्रिगेड के आखिरी कमांडर लतीफ अहमद डार समेत 2 साथियों को मार गिराया है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है. लतीफ पुलवामा का रहने वाला है, वहीं तारिक तथा शरीक अहमद नेंगरु शोपियां के रहने वाले हैं.
