जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ गुंड में जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार शाम से जारी मुठभेड़ सोमवार तक चली, जिसमें 2 आतंकी ढेर हुए। लाडूरा में आतंकी होने की सूचना पर ये कार्रवाई की गई।
