जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कामयाबी, खूंखार आतंकी रियाज अहमद गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मोस्ट वांटेड खूंखार आतंकी रियाज अहमद को जिंदा गिरफ्तार किया है. रियाज जम्मू कश्मीर के युवाओं को आतंकी बनने के लिए प्रेरित और ट्रेनिंग देता था. पुलिस को उम्मीद है कि रियाज से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलासे कराए जा सकते है. इससे पहले आज सुबह सेना ने मुजगुंड में 5 आतंकियों को मार गिराया था. सेना लगातार आतंकियों को जम्मू कश्मीर में निशाना बना रही है