जापान में #MeToo का चेहरा बनीं पत्रकार शिओरी इतो जीती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो की एक कोर्ट ने कल 30 वर्षीय पत्रकार शिओरी इतो को #MeToo के हाई-प्रोफाइल मामले में 30,000 डॉलर मुआवजा देने का आदेश दिया। पत्रकार ने #MeToo अभियान के तहत एक टीवी रिपोर्टर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इतो ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नजदीकी रिपोर्टर नोरियुकी यामागुची से 1,00,000 डॉलर का मुआवजा मांगा था। बकौल इतो, 2015 में यामागुची ने नौकरी का झांसा देकर उनका बलात्कार किया था।
