जेल में जैश के संचार नेटवर्क का भंडाफोड़, मोबाइल, सिम व मेमोरी कार्ड बरामद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जम्मू की कोट भलवाल सेंट्रल जेल में बीती शाम जम्मू कश्मीर पुलिस ने दबिश देकर पाकिस्तान के जैश कमांडर अब्दुल रहमान मुगल सहित तीन विचाराधीन पाकिस्तानी कैदियों की बैरकों से पांच मोबाइल, पांच सिम कार्ड, और तीन मेमरी कार्ड बरामद किए। इनके जरिए कैदी जेल से सीमा पार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बातचीत करते थे। इस मामले में छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।