झारखंड के सरायकेला में पुलिस टीम पर नक्सली हमला, 2 ASI समेत 5 जवान शहीद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार देर शाम को झारखंड के सरायकेला में गश्ती करके लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया और इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए. घटना के बाद नक्सली पुलिस के हथियार भी लेकर रफूचक्कर हो गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कूकड़ू साप्ताहिक बाजार से गश्ती कर पुलिस पार्टी लौट रही थी. उसी दौरान 6 बाइक पर हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
