JNU हिंसा: JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष और 19 अन्य पर FIR दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस ने JNU हिंसा मामले में JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष और 19 अन्य पर एफआईआर दर्ज की। एफआईआर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने, सर्वर रूम को तबाह करने को लेकर दर्ज हुई। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि नकाब पहने उपद्रवियों में ABVP और लेफ्ट के कार्यकर्ता थे। एबीवीपी ने एक वीडियो से दावा किया कि एबीवीपी उपाध्यक्ष को मारने के लिए लेफ्ट ने पीछा किया था।
