JNU हिंसा की जांच कर रही एसआईटी ने की 37 लोगों की पहचान, अक्षत और रोहित को भेजा समन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पिछले रविवार JNU में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने 7 अन्य लोगों की पहचान कर ली है. एसआईटी ने एक यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा किया है, जिसके जरिए नकाबपोश हमलावरों को इकट्ठा किया गया था. वहीं एसआईटी ने ग्रुप में शामिल 37 लोगों की पहचान कर ली है जिनमें 10 लोग बाहरी बताए जा रहे हैं.
