अवैध जमीन केस पर गिरफ्तारी से पहले ही पाक कोर्ट ने दे दी हाफिज सईद को अग्रिम जमानत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को मुंबई हमले के मुख्य आरोपी और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद और उसके 3 सहयोगियों को पाकिस्तान की एंटी टैररिज्म कोर्ट से गिफ्तारी से पहले ही अग्रिम जमानत मिल गई है. मदरसे के लिए अवैध जमीन का इस्तेमाल करने के मामले में हाफिज सईद को यह छूट मिली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी आरोपियों को 31 अगस्त तक 50 हजार पाकिस्तानी रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत मिली है.
