कटक में पंखे से लटका मिला जज का शव, शरीर पर चोट के निशान मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
ओडिशा के कटक में स्पेशल पॉक्सो जस्टिस सुभाष कुमार बिहारी का शव घर में पंखे से लटका मिला। 49 वर्षीय जज के गर्दन पर चोट के निशान हैं। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। जज पिछले दो दिनों से छुट्टी पर थे। शुक्रवार को फिर से काम पर जाने वाले थे। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को ही एक बार फिर काम से छुट्टी के लिए आवेदन किया था।