कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्यारोपियों को पिस्टल मुहैय्या कराने वाला गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी नेता कमलेश तिवारी के हत्यारोपियों को पुलिस ने पकड़ा। अब यूपी पुलिस की एटीएस की पकड़ में कानपुर से आया हत्यारोपियों को पिस्टल देने वाला फतेहपुर निवासी यूसुफ खान। पिछले कुछ समय से गुजरात में रह रहे युसूफ खान की कानपुर में बीती शाम 6 बजे गिरफ्तारी हुई। बता दें 18 अक्टूबर को कमलेश की दो लोगों अशफाक और मोइनुद्दीन ने हत्या कर दी थी।
