दिखे कमलेश तिवारी हत्याकांड के संदिग्ध हत्यारे, शाहजहांपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में कमलेश तिवारी हत्याकांड के संदिग्ध हत्यारे शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर होटल पैराडाइस में लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में दिखे। एसटीएफ ने आज सुबह 4 बजे होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानो में ताबड़तोड़ छापेमारी की। फिलहाल एसटीएफ शाहजहांपुर में ही है। संदिग्ध हत्यारे लखीमपुर के पलिया से शाहजहांपुर पहुंचे थे। जिस गाड़ी से हत्यारे शाहजहांपुर पहुंचे थे उसके ड्राइवर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
