कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष सरेशाम की गोली मारकर हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कानपुर के बर्रा दो सब्जी मंडी में हत्यारे ने शुक्रवार सरेशाम समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या की। ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई। आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इलाके में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया।
