आतंकी हमले के लिए दहशतगर्दों ने बच्चों को बना रखा है मुखबिर, मिली है इस काम की जिम्मेदारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को श्रीनगर के डाउन-टाउन में सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बल हमले में संलिप्त 5 संदिग्ध आतंकियों समेत एक तीसरी कक्षा के एक बच्चे को भी पकड़ा है. वहीं बच्चे को काउंसलिंग देने के बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डाउन-टाउन में एक 5 सदस्यीय माड्यूल अगस्त माह से सक्रिय था और इसने बच्चे को अपना मुखबिर बना रखा था. बच्चा जवानों की आवाजाही की जानकारी जमा करता था.
