किसान आंदोलन: केजरीवाल सरकार ने स्टेडियमों को जेल में तब्दील करने की नहीं दी अनुमति
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार से नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में तब्दील करने की अनुमति मांगी थी। जिसे केरजीवाल सरकार ने खारिज कर दिया है। वहीं दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कई जगहों पर किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया।