पेरिस के रेलवे स्टेशन में चाकू से हमला, 6 लोग घायल; हमलावर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: times of israel
पेरिस में गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इस दौरान 6 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। इस दौरान पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। एक व्यक्ति को 15 बार चाकू मारने और उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद, हमलावर ने चार अन्य लोगों और एक पुलिस अधिकारी पर हमला किया।
